प्रतापगढ़: सरसतपुर गांव निवासी व्यक्ति को मारपीट के मामले की तहरीर देना पड़ा भारी, आरोपी युवकों ने मारपीट कर किया घायल
सरसतपुर गांव निवासी दयाराम वर्मा पुत्र द्वारपाल ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है। रविवार की रात में सराय बाजार में हुआ कुछ सामान लेने गया हुआ था जहां पर पहले से खड़े युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। उक्त मामले की तहरीर देकर सोमवार को वह अपने घर जा रहा था कि उसे पुनः उन्हीं लोगों ने लात घूसे व लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।