मवाना: बिना डॉक्टर के पर्चे के हाइपरटेंशन की दवाई देने के मामले में युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, शांति भंग में चालान
Mawana, Meerut | Aug 20, 2026 मवाना में एक मेडिकल स्टोर पर मौजूद युवक द्वारा बिना डॉक्टर के पर्चे के हाइपरटेंशन दवाई देने के मामले में मवाना पुलिस द्वारा युवक शहजाद को हिरासत में ले लिया गया। बुधवार को शाम 4:00 बजे इस मामले की जानकारी मवाना पुलिस द्वारा दी गई फिलहाल युवक का शांति भंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।