राजपुर: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर दिया गया जोर
Rajpur, Buxar | Jul 4, 2026 राजपुर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खीरी में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्रा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अभिभावकों को छात्र कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।