बहराइच: बहराइच में 776782 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा, अभियान से पूर्व छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
जिले में रविवार से 0 से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए शनिवार को शहर में जागरूकता रैली छात्र और छात्राओं ने निकाली। साथ ही 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाए जाने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार से पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस दिन से 0 से 5 वर्ष के बच्चों को वायरस से बचाने के लिए पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।