पलवल पुलिस का उद्घोषित अपराधियों (पीओ)/भगोड़ों तथा बेल जंपर अपराधियों की धर-पकड़ अभियान अंतर्गत बड़ा प्रहार, 20 सितंबर को 1 भगोड़ा (PO) तथा 9 बेल जंपर अपराधी धरे।
Aonenews अरविन्द बक्शी
विशेष अभियान के अदालत से गैर-हाजिर रहने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगी,किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग, पुलिस अधीक्षक, पलवल।
पलवल: पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों के तहत जिले में उद्घोषित अपराधियों (पीओ), भगोड़ों तथा बेल जंपर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए 16 सितंबर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस ने 20 सितंबर 2026 को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 1 उद्घोषित अपराधी (पीओ) तथा 9 बेल जंपरों को दबोच लिया, मामलों में नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया जारी है।
राहुल पुत्र इसराइल, निवासी ममोलाका, थाना हथीन, जिला पलवल - एफआईआर नंबर 188/2018 धारा आर्म्स एक्ट,379B आईपीसी थाना बहीन में लंबे समय से फरार चलते माननीय अदालत के आदेश अनुसार धारा 209 बीएनएस तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है जिस सम्बन्ध में एक अन्य एफआईआर नंबर 146 दिनांक 19.09.2026 थाना बहीन में पंजीकृत की गई।
1.नाहर सिंह उर्फ कालुआ पुत्र बीरेंद्र, निवासी कानूनगो मोहल्ला, थाना सिटी पलवल - एफआईआर नंबर 209/2020 धारा 61-1-14 आबकारी अधिनियम, थाना सिटी पलवल में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था। इस संबंध में माननीय अदालत द्वारा दिनांक 25 मई 2026 को आदेश पारित किए गए। जिसे चौकी बघोला टीम एवं थाना सिटी टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में काबू किया।
2.सुरेंदर पुत्र होराम, निवासी गुदराना, थाना मुंडकटी, जिला पलवल - एफआईआर नंबर 719/2017 धारा 148, 149, 323, 447, 506 आईपीसी, थाना सदर पलवल में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था। इस संबंध में माननीय अदालत द्वारा दिनांक 17 मार्च 2025 को आदेश पारित किए गए। जिसे थाना गदपुरी एवं थाना मुंडकटी टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में काबू किया।
3.राजेंद्र पुत्र होराम, निवासी गुदराना, थाना मुंडकटी, जिला पलवल - एफआईआर नंबर 719/2017 धारा 148, 149, 323, 447, 506 आईपीसी, थाना सदर पलवल में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था।इस संबंध में माननीय अदालत द्वारा दिनांक 17 मार्च 2025 को आदेश पारित किए गए। जिसे थाना गदपुरी एवं थाना मुंडकटी टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में काबू किया।
4.हरफूल पुत्र गनेशी, निवासी गुदराना, थाना मुंडकटी, जिला पलवल - एफआईआर नंबर 719/2017 धारा 148, 149, 323, 447, 506 आईपीसी, थाना सदर पलवल में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था। इस संबंध में माननीय अदालत द्वारा दिनांक 17 मार्च 2025 को आदेश पारित किए गए। जिसे थाना गदपुरी एवं थाना मुंडकटी टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में काबू किया।
5.सतीश पुत्र करतार, निवासी बहरोला, थाना सदर पलवल - एफआईआर नंबर 153/2018 धारा आबकारी अधिनियम, थाना सदर पलवल में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था। इस संबंध में माननीय अदालत द्वारा दिनांक 7 फरवरी 2025 को आदेश पारित किए गए। जिसे थाना गदपुरी एवं थाना सदर टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में काबू किया।
6.सुरेश डागर पुत्र हेतराम डागर, निवासी किशोरपुर, थाना गदपुरी, जिला पलवल - 602/2019 एनआई एक्ट, थाना गदपुरी में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था जिसे पुलिस चौकी धतीर (थाना गदपुरी) प्रभारी की टीम ने काबू किया।
7.मांगेराम पुत्र हरिकिशन, निवासी होडल, जिला पलवल - एफआईआर नंबर 484 दिनांक 04.10.2022 धारा 323, 324, 506 आईपीसी, थाना होडल में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था। इस संबंध में माननीय अदालत द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2024 को आदेश पारित किए गए। जिसे थाना कैंप पुलिस टीम ने दबोचा।
8.मुबीन उर्फ मुबीना पुत्र हुसैना, निवासी विशम्बरा थाना कोसी हाल ग्राम सातकपुरी, थाना पिनगवां, जिला नूह - एफआईआर नंबर 122 दिनांक 01.10.2009 धारा सीएस एक्ट, थाना हसनपुर में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था। इस संबंध में माननीय अदालत द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2014 को आदेश पारित किए गए। जिसे पुलिस ने काबू किया।
9.साबिर पुत्र हजरू, निवासी बुबेलहेड़ी, थाना पिनगवां, जिला नूह - एफआईआर नंबर 122 दिनांक 01.10.2009 धारा सीएस एक्ट, थाना हसनपुर में जमानत तर्क उपरांत फरार चला हुआ था। इस संबंध में माननीय अदालत द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2014 को आदेश पारित किए गए। जिसे टीम ने गिरफ्तार किया।
इनके अलावा आरोपी पिन्नास उर्फ इन्नास (एफआईआर 244/2000 आर्म्स एक्ट, थाना बहीन) वर्तमान में अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद पाया गया, जिसकी सूचना प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट कहा है कि भगोड़ों और बेल जंपरों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।