शाहजहांपुर: ग्राम लेही में दबंगों द्वारा युवक और उसके परिवार पर हमला, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की
पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 अप्रैल की रात गाँव का ही विपिन यादव उसके घर में बुरी नीयत से घुसा और उसकी बहन को खींचने लगा। शोर मचने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रंजिश के चलते अगले दिन 4 अप्रैल की सुबह जब सुनील के भाई अनिल और चाचा पप्पू खेत पर गेहूँ काट रहे थे, तभी आरोपी विपिन ने अपने साथियों दिनेश, भूरे, रवि और सुरेश