मोठ: मोठ थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 5.93 लाख की ठगी का आरोप, नपं अध्यक्ष के भतीजों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Moth, Jhansi | Jun 15, 2026 मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेना निवासी ब्रह्मजीत द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर 5.93 लाख रुपये लेने के आरोप में महावीरपुरा निवासी राघवेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद न जमीन दिलाई गई और न ही पैसा लौटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।