घोसी: घोसी पुलिस ने हत्या मामले में फरार 2 आरोपियों को मुस्कुरा हुडरही से किया गिरफ्तार, काटा चालान
घोसी कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा हुडरही से शनिवार 8.45 सुबह हत्या के मुकदमे में सवा महीने से फरार चल रहे वांछित दो आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने दोनो आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनो वांछित आरोपी श्री राम यादव ,अभिराम यादव पुत्रगण स्व श्यामकेर यादव निवासी मुस्कुरा हुडरही के रहने वाले है।