कुरई: जहरीले सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, कुरई थाना क्षेत्र के धोबीसर्रा गांव की घटना
Kurai, Seoni | Jun 14, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के धोबीसर्रा गांव में एक व्यक्ति की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। रविवार को मृतक की पहचान कुंजी लाल पारधी के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।