बागपत: डीएम की पहल से जिले में हीट वेव प्रबंधन को मिली मजबूती, सार्वजनिक स्थानों पर शीतल पेयजल और वाटर कूलर की कराई गई व्यवस्था
Baghpat, Bagpat | May 22, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब साढे दस बजे जनपद बागपत में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए डीएम अस्मिता लाल के निर्देशन में जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर शीतल पेयजल, वाटर कूलर, मिट्टी के घड़ों के माध्यम से स्वच्छ पानी, ORS वितरण और छायादार स्थलों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।