भीलवाड़ा: जनसुनवाई में सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिलाई त्वरित राहत, अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दामोदर अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सांसद जनसंवाद केंद्र पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने जानकारी दी।