गोह: एक माह बाद भी मियांपुर निवासी मिथलेश हत्याकांड के आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर, परिजन न्याय की कर रहे प्रतीक्षा
Goh, Aurangabad | Jul 24, 2026 उपहारा थाना क्षेत्र के मियांपुर निवासी मिथलेश हत्याकांड को करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश और मायूसी है। मृतक मिथलेश के पिता सत्येंद्र यादव ने बताया कि घटना के एक माह बीत चुके हैं, लेकिन मेरे पुत्र के हत्यारे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।