बरवाला: पिंजौर क्षेत्र में शराब के ठेकों पर चोरों का आतंक, एक हफ्ते में 5 ठेके लूटे
रविवार को सुबह 7:00 के करीब मिली जानकारी अनुसार पिंजौर में स्थित शराब के ठेके में अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना से जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अज्ञात चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार अलग-अलग शराब के ठेकों में चोरी की घटना सामने आ चुकी है।