बहरोड़: बहरोड़ के कारोड़ा गांव में लाखों के जेवरात चोरी, परिवार सोता रहा, कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर दिया वारदात को अंजाम
Behror, Alwar | Oct 20, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के कारोड़ा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। चोरों ने शातिर तरीके से उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे में रखे संदूक व अलमारियों को खंगालकर जेवरात लेकर फरार हो गए।