धमदाहा: फर्जी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत का मामला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे मासूम बच्चे
धमदाहा :- अनुमंडल क्षेत्र के भवानीपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या-10 में फर्जी रूप से संचालित लाइफ केयर हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला बिमला देवी की हुई मौत का मामला अब और भी मार्मिक होता जा रहा है। मृतका के दो मासूम बच्चे अपनी मां की मौत को लेकर न्याय की गुहार लगाते हुए लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं।