अरवल: अरवल के पूर्व विधायक का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारे में शोक
Arwal, Arwal | Mar 26, 2025 अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा का निधन बुधवार को हो गया।ब्लड कैंसर से पीड़ित पूर्व विधायक हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं पर सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली।निधन के बाद इनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना लाया जाएगा. इसके बाद अंतिम संस्कार होगा। पूर्व विधायक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल कायम हो गया ।