अरवल: अरवल थाना परिसर में रामनवमी, ईद और चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Mar 26, 2025 बुधवार दोपहर 12:30 बजे अरवल थाना परिसर में रामनवमी, ईद एवं चैती छठ के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोजपा प्रवक्ता रविंद्र कनौजिया सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।