अरवल: समाहरणालय में रामनवमी, ईद और चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Arwal, Arwal | Mar 26, 2025 बुधवार दोपहर 3 बजे जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल के नेतृत्व में समाहरणालय सभाकक्ष में रामनवमी, ईद-उल-फित्र एवं चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।