अरवल: सदर प्रखंड के पांच पैक्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू, समर्थकों के साथ पहुंच रहे प्रत्याशी
Arwal, Arwal | Mar 26, 2025 सदर प्रखंड के पांच पैक्स को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार 11:00 बजे से नगर भवन में शुरू हो गया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने बताया कि इसके लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। नामांकन केंद्र के बाहर और अंदर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।