अरवल: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बैदराबाद उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Mar 26, 2025 बुधवार दोपहर 3 बजे कृति कमल द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैदराबाद उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं उपस्थित पदाधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।