काशी टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं का हंगामा, सभी 18 लेन कराईं फ्री
मेरठ। बार अध्यक्ष और महामंत्री के साथ कथित अभद्रता व धक्का-मुक्की के विरोध में गुरुवार को मेरठ के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने काशी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। मेरठ बार एसोसिएशन के आह्वान पर पहुंचे वकीलों ने पुलिस से नोकझोंक के बीच टोल की सभी 18 लेन के बैरियर हटवा दिए और वाहनों का आवागमन टोल फ्री करा दिया।
आरोप है कि बुधवार को गाजियाबाद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्याय यात्रा से लौटते समय टोल प्लाजा पर मेरठ बार अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम के साथ टोल कर्मचारियों ने अभद्रता व धक्का-मुक्की की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।
गुरुवार को न्याय-रथ और वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे वकीलों ने दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक टोल फ्री रखने का ऐलान किया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने समझाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अ�