बगोदर: मलेशिया से अडवारा जमुवारी के प्रवासी मजदूर का शव पैतृक गांव पहुंचा, गांव में मातम
बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा पंचायत के जमुवारी गांव के मलेशिया में मौत हुए प्रवासी मजदूर वकील सिंह शव शनिवार की दोपहर चार बजे पैतृक गांव पहुंचा।वही शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।वही आस पास के लोग शव की एक झलक देखने लिए उनके घर में भीड जमा हो गई।