नौगांव: नेगुवा से चित्रकूट के लिए 500 श्रद्धालुओं की 10 साल से जारी पदयात्रा रवाना, ढोल के साथ जयकारे लगाते हुए
धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ी एक अनोखी परंपरा के तहत नौगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेगुवा से शनिवार सुबह करीब 8 बजे 500 श्रद्धालुओं का जत्था चित्रकूट के लिए रवाना हुआ। ग्रामीण पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार पैदल यात्रा निकालते आ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने यात्रा की शुरुआत धार्मिक पूजा-अर्चना के बाद की। यात्रा में दो डीजे और ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था की गई है।