यमुना नदी में बाढ़ बचाव प्रबंध को लेकर जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने सिंचाई विभाग की टीम व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सनौली ब्लॉक के राणा माजरा, पत्थरगढ़, नवादा पार, तामसाबाद, यमुना पुल, सनौली खुर्द गोशाला में डीसी साहब डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ सहित अधिकारियों का स्वागत किया। गोशाला सनौली खुर्द में गोपूजा करने पर उनको गोशाला प्रधान राकेश गुप्ता, संजय त्यागी सनौली सरपंच, विधायक सचिव विजय शेखर, शारिक व जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल सनौली ने स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
Panipat, Panipat | Jul 3, 2026