भीलवाड़ा: 15 साल पुराने आशियाने पर चलाया बुलडोजर, पांच बच्चों के साथ सड़क पर आई बेघर मां ने जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई
शहर के पटेलनगर इलाके में पिछले 15 वर्षों से रह रहे एक गरीब परिवार का आशियाना नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया, जिसके बाद अब 5 छोटे मासूम बच्चों के साथ एक माँ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब शुक्रवार को पीड़िता ने जिला कलेक्टर के द्वार पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।