रॉबर्ट्सगंज: करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव में ससुराल गया युवक हुआ लापता, नहर के किनारे मिली बाइक
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव के एक युवक ने चार दिन पूर्व अपने ससुराल सरंगा गया था जो शुक्रवार को ससुराल से घर के लिए वापस चला लेकिन शनिवार दोपहर 12 बजे भरूहा माइनर के समीप मुख्य नहर घाघर पुल के पास उसकी खड़ी बाइक मिली औरयुवक का पता नही चल पाया है। जानकारी मिलने पर परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुच गये, इस मामले में पुलिस जांच में जुट गयी।