रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के प्रभापुरम कॉलोनी में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर ₹50000 नकद और लाखों रुपए के आभूषण किए चोरी
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभापुरम कॉलोनी में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए नगद और लाखों के सोने चाँदी के आभूषण चुरा लिए। इस घटना के समय पीड़ित परिवार जयपुर यात्रा पर गया हुआ था। चोरी की सूचना मिलते ही परिवार वापस लौटा और पुलिस को तहरीर सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।