रॉबर्ट्सगंज: बढौली चौराहे के पास खुले नाले में गिरा बाइक सवार युवक, बाल-बाल बचा
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बढौली चौराहे के पास के बाइक सवार युवक शुक्रवार शाम 6 बजे खुले नाले में गिर गया,युवक को हल्की चोटे तो जरूर आईं लेकिन वह बाल बाल बच गया,स्थानीय लोगो की मदद से उसको नाले से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगो का कहना है कि सोनभद्र के बढौली चौराहे पर कई महीनों से यह नाला खुला हुआ है और आये दिन इस नाले में लोग गिरते रहते है।