रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो बजे स्वर्ण जयंती चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया,प्रदर्शन के दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे,सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया सभा कार्यकर्ता घरेलू सामानों सब्जियां खाद्य तेलों की बढ़ती हुई कीमतों का विरोध कर रहे थे