मॉडल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र सेमरा का औचक निरीक्षण:
DDC गौरव कुमार ने स्मार्ट क्लास का लिया जायजा, आंगनबाड़ी में अनियमितता पर कड़ी नाराजगी!
आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल (उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) सेमरा एवं थावे पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-02 का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मॉडल स्कूल में स्मार्ट क्लास, ऑनलाइन पढ़ाई, साफ-सफाई और शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। डीडीसी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन व अनुशासन के लिए प्रेरित किया। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-02 की जांच में रजिस्टर की तुलना में बच्चों की भौतिक उपस्थिति कम पाए जाने तथा मसाला सामग्री में गड़बड़ी मिलने पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मामले को वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदित करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Gopalganj #SchoolInspection #AnganwadiInspection #DDCGopalganj #QualityEducation #ChildNutrition #GopalganjAdministration