अम्बाला: 10 मार्च को अंबाला शहर अनाज मंडी में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा,राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश वियवर्गीय पहुचेंगे
Ambala, Ambala | Mar 8, 2024 भाजपा के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू की ज़ा चुकी है। अंबाला में लगातार भाजपा की मीटिंगों का दौर जारी है। 10 मार्च को अंबाला शहर की अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश वियवर्गीय शामिल होंगे।इस सम्मलेन में सिर्फ अंबाला लोकसभा के पदाधिकारी ही भाग लेंगे।