भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के 14 सरकारी स्कूलों के जर्जर भवन होंगे जमींदोज, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग का फैसला
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले के 14 राजकीय विद्यालयों में स्थित जर्जर कक्षा-कक्षों, भवनों और अन्य क्षतिग्रस्त ढांचों को जल्द ही जमींदोज किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।