चित्तौड़गढ़: हरियाली अमावस्या को लेकर पुलिस अधीक्षक ने 4 अगस्त को दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध
रविवार को जिले में मनाए जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर दुर्ग पर पर्यटकों के काफी संख्या में आने की संभावना एवं पदयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया व बड़े वाहनों का दुर्ग पर पूर्ण निषेध रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में विशेष स्थान चिन्हित किये गए है।