चित्तौड़गढ़: शनिवार को नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला व पुरुष पहलवानों ने दिखाया दम कम
चित्तौड़गढ़ में आयोजित हो रही तीन दिवसीय पहली बार वेस्ट इंडिया नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शनिवार को पहलवानों ने हुनर दिखाया है। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वाधान में किला रोड स्थित श्री सांवरिया जी विशांति ग्रह में इसका आयोजन किया जा रहा है। देशभर के अलग-अलग राज्यों अलग-अलग जिलों से आए हुए महिला व पुरुष पहलवान इसमें हिस्सा ले रहे हैं।