चित्तौड़गढ़: साडास इलाके में नाकाबंदी के दौरान कार में मिला 50 ग्राम MDMA और 79800 की नगदी, गोपालपुरा का चालक गिरफ्तार
साडास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बलेनो कार से 50 ग्राम एम.डी.एम.ए. के साथ नगदी जब्त कर चालक को गिरफतार किया है। SP सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी गंगरार रामेश्वर प्रसाद के सुपरविजन मे थानाधिकारी साडास उप निरीक्षक कैलाश चंद्र द्वारा नाकाबंदी के दौरान सफलता मिली।