चित्तौड़गढ़: जयपुर में BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष राठौर के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद जोशी और राठौर ने किया एक दूसरे का अभिनंदन
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज जयपुर में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में राठौर के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोशी का राठौर ने भी साफा पहनकर अभिनंदन किया। जोशी ने साफा बंधवाने के साथ गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी और भी मजबूत होगी।