वारासिवनी: रेत संकट से निर्माण कार्य थमे, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही परेशान, नपा अध्यक्ष सरिता दादरे ने कलेक्टर को लिखा पत्र
नगर पालिका क्षेत्र में रेत नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मानसून नजदीक होने से हितग्राहियों की चिंता बढ़ गई है। नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दादरे ने कलेक्टर बालाघाट कलेक्टर को पत्र लिखकर रेत उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि आवास, आरसीसी नाली, सीसी रोड सहित विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।