कासगंज: ऑपरेशन दहन के तहत कासगंज पुलिस ने 3.20 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों को किया नष्ट
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के तहत कासगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 20 लाख 47 हजार रुपये कीमत के मादक पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट कराया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश पर आगरा स्थित भस्मक प्लांट में विभिन्न मामलों में बरामद मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया।