बागपत: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने खोखे पर सामान खरीद रहे पांच लोगों को मारी टक्कर, चार गंभीर घायल
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सीएनजी पंप के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने खोखे पर सामान खरीद रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक को मामूली चोट आई।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग सीएनजी पंप पर गाड़ी में गैस भरवा रहे थे। इसी दौरान उनके परिजन पास बने खोखे से सामान खरीद रहे थे। तभी बागपत की ओर से आई