कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम से राहत की उम्मीद, सिक्स लेन का निर्माण शुरू
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर लगातार लग रहे जाम से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर सामने आई है। प्रशासन की पहल पर मनभावन मोड़ से सिक्स लेन सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे ग्रामीणों ने बताया कि सिक्स लेन बनने के बाद जाम और सड़क हादसों से काफी हद तक राहत मिलेगी।