गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस ने छापेमारी में देसी-विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की, 17 गिरफ्तार, 2 कार व 1 बाइक ज़ब्त
गया पुलिस की कार्रवाई एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन में कल दिनांक दिनांक-10 अप्रैल शुक्रवार को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 02 लीटर विदेशी शराब, 892 लीटर देशी महुआ शराब, 02 कार एवं 01 बाइक के साथ 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 11 अप्रैल शनिवार की शाम 6 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।