गुना नगर: गुना: कलेक्टर ने NSA के तहत इरशाद खान को तीन माह के लिए किया निरुद्ध
गुना कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट किशोर कुमार कन्याल ने 29 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत बड़ी कार्यवाही की। जारी प्रेस नोट में एसपी के प्रतिवेदन पर इरशाद खान पुत्र इस्माइल खान निवासी छबड़ा राजस्थान हाल निवास हड्डीमिल रसीद कॉलोनी गुना को लोक परीशांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय जेल ग्वालियर में निरुद्ध रखने के आदेश दिए हैं।