कांके: विधानसभा सभागार में यदुवंशी महासम्मेलन का आयोजन, 10 विधायक यादव समाज का बनाने का लिया संकल्प
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2024 विधानसभा सभागार में यदुवंशी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। यदुवंशी महासम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव में 10 विधायक यादव समाज का बनाने का संकल्प लिया गया। यदुवंशी समाज के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में यादव समाज को 81 सीट में कम से कम 10 विधायक जिताकर सदन में लाना है।