कांके: रांची स्थित बहुबाजार में एक सिटी बस में की गई तोड़फोड़, ई रिक्शा और सिटी बस चालक के बीच हुआ था विवाद
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2024 रांची स्थित बहुबाजार में एक सिटी बस में तोड़फोड़ की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ई रिक्शा चालक और सिटी बस चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद ई रिक्शा चालक ने सिटी बस के शीशे में पत्थर मार कर तोड़ दिया। इस दौरान सिटी बस में सवार यात्री बाल बाल बचे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।