Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र

चीताखेड़ा में बड़ा हादसा! अनियंत्रित कार भीड़ में घुसी, 6 से ज्यादा घायल, चालक फरार#news #नीमच #live

MORE NEWS

घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

नीमच, 03 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।
       इसी क्रम में 30 जून 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनासा श्री जितेन्द्र नागर द्वारा मनासा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गोपाल रामदयाल सोडानी (गुलाब जामुन) की दुकान से एक, श्री महाकाल बेकरी रेस्टोरेंट, मनासा से एक तथा मेसर्स सुरेश कसेरा (सरकार) की दुकान से एक घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर कुल तीन घरेलू गैस सिलेंडर मौके पर जब्त किए गए।
      उक्त प्रकरणों में संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय अपर कलेक्टर, जिला नीमच में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
       जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है, कि जिले के होटलों, रेस्टोरेंटों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग तथा वाहनों में अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई नीमच, 03 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 जून 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनासा श्री जितेन्द्र नागर द्वारा मनासा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गोपाल रामदयाल सोडानी (गुलाब जामुन) की दुकान से एक, श्री महाकाल बेकरी रेस्टोरेंट, मनासा से एक तथा मेसर्स सुरेश कसेरा (सरकार) की दुकान से एक घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर कुल तीन घरेलू गैस सिलेंडर मौके पर जब्त किए गए। उक्त प्रकरणों में संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय अपर कलेक्टर, जिला नीमच में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है, कि जिले के होटलों, रेस्टोरेंटों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग तथा वाहनों में अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

ग्राम पंचायत भरभडिया में विकसित भारत जी राम जी योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

ग्रामीणों को मिलेगा अधिक रोजगार,सशक्त आजीविका और समृद्ध गांवों का संबल : विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार

नीमच, 03 जुलाई 2026। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत भरभडिया में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया । ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
       इस अवसर पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा, कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने,जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण के माध्यम से समग्र ग्राम विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में अकुशल श्रमिकों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की गई है, जिससे श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
       विधायक श्री परिहार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। आज गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, जल संरक्षण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
        कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करते हुए इसे विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया तथा ग्राम विकास,जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
        कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधि, मनरेगा के जॉब कार्डधारी श्रमिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

ग्राम पंचायत भरभडिया में विकसित भारत जी राम जी योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण ग्रामीणों को मिलेगा अधिक रोजगार,सशक्त आजीविका और समृद्ध गांवों का संबल : विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार नीमच, 03 जुलाई 2026। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत भरभडिया में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया । ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा, कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने,जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण के माध्यम से समग्र ग्राम विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में अकुशल श्रमिकों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की गई है, जिससे श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। विधायक श्री परिहार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। आज गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, जल संरक्षण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करते हुए इसे विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया तथा ग्राम विकास,जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधि, मनरेगा के जॉब कार्डधारी श्रमिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

#सफलता_की_कहानी
===============================
संत रविदास स्वरोजगार योजना से मिली नई पहचान, 
मसाला उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनीं राधा यादव
===================================
नीमच, 3 जुलाई 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका प्रेरणादायी उदाहरण नीमच सिटी के वार्ड क्रमांक 5 निवासी राधा यादव हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश शासन की संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर अपना मसाला उद्योग स्थापित किया और आज आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

राधा यादव को जिला अंत्यावसायी कार्यालय, नीमच के माध्यम से संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत यूको बैंक, नीमच शाखा से 2 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस आर्थिक सहायता से उन्होंने अपने घर पर लघु मसाला उद्योग की शुरुआत की। आज उनका उद्योग सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और वे प्रतिमाह लगभग 10 से 12 हजार रुपये की नियमित आय अर्जित कर रही हैं।

राधा बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिससे घर का खर्च चलाना और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन था। लेकिन स्वरोजगार शुरू होने के बाद परिवार की आय में निरंतर वृद्धि हुई है। अब वे अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार की जरूरतों तथा भविष्य की बचत पर भी ध्यान दे पा रही हैं।

राधा ने अपने उद्योग के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला है। आज वे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।

संत रविदास स्वरोजगार योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण एवं शासन की सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।

राधा यादव इस उपलब्धि का श्रेय मध्यप्रदेश शासन की जनहितकारी योजनाओं, जिला प्रशासन, जिला अंत्यावसायी कार्यालय तथा यूको बैंक को देती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उनके परिवार के जीवन में नई उम्मीद और आर्थिक मजबूती का संचार किया है।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
#SantRavidasSwarojgarYojana
#Selfemployment
#Womenempowerment
#Neemuch
#नीमच

#सफलता_की_कहानी =============================== संत रविदास स्वरोजगार योजना से मिली नई पहचान, मसाला उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनीं राधा यादव =================================== नीमच, 3 जुलाई 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका प्रेरणादायी उदाहरण नीमच सिटी के वार्ड क्रमांक 5 निवासी राधा यादव हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश शासन की संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर अपना मसाला उद्योग स्थापित किया और आज आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। राधा यादव को जिला अंत्यावसायी कार्यालय, नीमच के माध्यम से संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत यूको बैंक, नीमच शाखा से 2 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस आर्थिक सहायता से उन्होंने अपने घर पर लघु मसाला उद्योग की शुरुआत की। आज उनका उद्योग सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और वे प्रतिमाह लगभग 10 से 12 हजार रुपये की नियमित आय अर्जित कर रही हैं। राधा बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिससे घर का खर्च चलाना और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन था। लेकिन स्वरोजगार शुरू होने के बाद परिवार की आय में निरंतर वृद्धि हुई है। अब वे अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार की जरूरतों तथा भविष्य की बचत पर भी ध्यान दे पा रही हैं। राधा ने अपने उद्योग के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला है। आज वे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यवसाय का संचालन कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। संत रविदास स्वरोजगार योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण एवं शासन की सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें। राधा यादव इस उपलब्धि का श्रेय मध्यप्रदेश शासन की जनहितकारी योजनाओं, जिला प्रशासन, जिला अंत्यावसायी कार्यालय तथा यूको बैंक को देती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उनके परिवार के जीवन में नई उम्मीद और आर्थिक मजबूती का संचार किया है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #SantRavidasSwarojgarYojana #Selfemployment #Womenempowerment #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

ग्राम पंचायत भरभडिया में विकसित भारत जी राम जी योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

ग्रामीणों को मिलेगा अधिक रोजगार,सशक्त आजीविका और समृद्ध गांवों का संबल : विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार

नीमच, 03 जुलाई 2026। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत भरभडिया में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया । ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
       इस अवसर पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा, कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने,जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण के माध्यम से समग्र ग्राम विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में अकुशल श्रमिकों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की गई है, जिससे श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
       विधायक श्री परिहार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। आज गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, जल संरक्षण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
        कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। 
@minprdd
#Neemuch
#नीमच

ग्राम पंचायत भरभडिया में विकसित भारत जी राम जी योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण ग्रामीणों को मिलेगा अधिक रोजगार,सशक्त आजीविका और समृद्ध गांवों का संबल : विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार नीमच, 03 जुलाई 2026। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत भरभडिया में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया । ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा, कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने,जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण के माध्यम से समग्र ग्राम विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में अकुशल श्रमिकों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की गई है, जिससे श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। विधायक श्री परिहार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। आज गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, जल संरक्षण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। @minprdd #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026