नागौर: शहर के बीकानेर रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की हुई मौत
Nagaur, Nagaur | Jun 9, 2024 नागौर शहर के बीकानेर रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक। हादसे में बाइक सवार नया गांव निवासी दुर्गाराम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागौर जेएलएन अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा।