नागौर: नागौर सदर थाने में दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट के मामले करवाए दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Nagaur, Nagaur | Jun 8, 2024 नागौर सदर थाने मे चुंटीसरा निवासी राजू खान ने रिपोर्ट देकर बताया कि आबिद खान व इकबाल खान गाड़ी से आए और उससे मारपीट की। वहीं आबिद की मां मुमताज ने राजू खान व अनवर खान सहित उनके परिवार की महिलाओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस प्रकार सदर थाने में मारपीट के परस्पर मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।