नागौर: कोतवाली थाने में निवेश के नाम पर करीब सवा दो लाख रुपए की ठगी करने का मामला आया सामने, नागौर पुलिस जांच में जुटी
Nagaur, Nagaur | Jun 8, 2024 नागौर मे निवेश पर मोटे लाभ का झांसा देकर करीब सवा दो लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे पीड़िता ने कोतवाली थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हाउसिंग बोर्ड निवासी तनिष्का सोनी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके टेलीग्राम पर निवेश कर अच्छा मुनाफा दिलवाने का मैसेज आया था। इसके जरिए उसे जाल मे फंसाकर करीब सवा दो लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए।