नागौर: नागौर में बालश्रम की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन उमंग को लेकर एसपी कार्यालय में ली बैठक
Nagaur, Nagaur | Jun 8, 2024 नागौर जिले मे बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यवहार के उन्मूलन के लिए 1 जून से विशेष अभियान ऑपरेशन उमंग चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार मे बैठक आयोजित हुई। एडिशनल एसपी नेमीचंद खारिया ने बताया कि बैठक मे चाइल्ड हेल्पलाइन, ग्रीनवेल चिल्ड्रन सोसायटी, सीएलजी, किशोर पुलिस इकाई व बाल कल्याण समिति के सदस्य शामिल हुए।