नागौर: नागौर शहर की मरुधरा कॉलोनी में सूने मकान से नकदी व जेवरात चुरा ले गए चोर, पुलिस तलाश में जुटी
Nagaur, Nagaur | Jun 8, 2024 नागौर के कोतवाली थाना इलाके मे सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वारदात मरुधर कॉलोनी निवासी दलीप सिंह चारण के यहां हुई। वह परिवार सहित जयपुर गए हुए थे। चोर रात को ताला तोड़कर घर मे रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी सहित करीब दो लाख रुपए का माल चुरा ले गए।